कोरोना के कहर के बीच अनलॉक के माध्यम से देश को एक बार फिर पटरी पर लाने की कवायद चल रही है! धीरे-धीरे सभी सुविधाएं बहाल की जा रही हैं! अब 21 सितंबर यानी सोमवार से कई राज्यों में 9वीं से 12वीं तक के छात्र अपने माता-पिता से लिखित सहमति मिलने के बाद स्कूल जा सकेंगे! कई राज्य सरकारों ने स्कूलों को दोबारा खोलने का फैसला लिया है! तो कुछ राज्यों ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस महीने ऐहतियातन स्कूल को बंद रखने और ऑनलाइन कक्षाएं चलाने पर ही सहमति दिखाई है! आइये जानते हैं किन-किन राज्यों में 21 सितंबर यानी सोमवार से स्कूल खोले जाएंगे और कहां नहीं खोले जाएंगे.
@DELHI
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने स्कूल कॉलेज खोलने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है! फिलहाल दिल्ली में 21 सितंबर से स्कूल-कॉलेज नहीं खोल जाएंगे! दिल्ली सरकार ने 5 अक्टूबर तक सभी स्कूल कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया है! सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए फिलहाल दिल्ली में सभी स्कूल कॉलेज 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे और इस बीच पहले की तरह ऑनलाइन क्लास के माध्य्म से पढ़ाई जारी रहेगी! दिल्ली सरकार ने बीते शुक्रवार को स्कूल कॉलेज खोलने के संबंध में सर्कुलर जारी किया है!
@BIHAR
बिहार में कन्टेन्मेंट जोन्स से बाहर 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए 21 सितंबर से स्कूल को खोलने की इजाजत दी गई है! पटना के डीएम कुमार रवि ने एक आदेश जारी करते हुए शिक्षण संस्थानों को कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए कक्षाओं को फिर से बहाल करने की इजाजत दी है!
@U.P
उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर स्कूल-कॉलेज खोले जा सकते हैं! हालांकि बीजेपी शासित इस प्रदेश में भी स्कूल बंद रखे जा सकते हैं! कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है! कुछ दिन पहले यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर नजर रखी जाएगी, इसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा!
@KERAL
केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने इस महीने स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है!
@HIMACHAL PRADESH
हिमाचल प्रदेश में भी कल सोमवार से स्कूल खोलने की तैयारी में है सरकार ।इसके लिए सभी जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करेगी सरकार। 9 से 12 कक्षा तक खोले जाएंगे स्कूल
