75 करोड़ की फिल्में SIGN कर इस एक्टर ने मचा दिया धमाल

 कार्तिक आर्यन कुछ सालों के संघर्ष के बाद बैक-टू-बैक सोलो हिट फिल्में देने में सफल हुए हैं। अब कार्तिक आर्यन उन अभिनेताओं में शामिल हो चुके हैं ,जिनके पास पाइपलाइन में कई फिल्मों के ऑफर्स और नए प्रोजेक्ट्स की कतार लगी हुई है। फिल्मों की पेशकश देखते हुए साफ जाहिर होता है, कि कार्तिक आर्यन निश्चित रूप से निर्माताओं के लिए पहली पसंद बन गए हैं। जिनपर वो पैसा लगा सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक प्रोडक्शन हाउस के साथ करोड़ों की एक डील साइन की है।



बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन ने इरोस इंटरनेशनल के साथ एक तगड़ी डील साइन की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक ने इरोस इंटरनेशनल के साथ तीन फिल्में करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।



अभी कार्तिक आर्यन के पास तीन बड़ी फिल्में हैं ,जिनकी घोषणा हो चुकी है। इसमें दोस्ताना 2, भूल भुलैया 2 और Ala Vakunthapuramalu का रीमेक है जिसे वो रोहित धवन के साथ करने वाले हैं। हालांकि स्थिति ठीक होते ही उनकी फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाएगी और टीम सही शेड्यूल के साथ सभी प्रोजेक्ट्स को पैक करेगी। कार्तिक आर्यन के पास लगी लंबी फिल्मों की लाइन देखकर ये साफ है कि वो आने वाले 2 साल शूटिंग में काफी व्यस्त रहने वाले हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post